भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस ( Russia ) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) से उनके घर पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्राइवेट मीटिंग हुई और दोनों ने साथ में प्राइवेट डिनर भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई।
पुतिन ने कहा, ‘आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से हम घर के वातावरण में उन्हीं मामलों पर बातचीत कर सकते हैं।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपने मुझे अपने घर पर बुलाया। आज की शाम हम साथ में गप्प मारे, इसलिए आपने ये तय किया। अपने घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।’
पीएम मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वो मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी वार्ता द्विपक्षीय व्यापार तथा आर्थिक संबंधों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी अनुसंधान के कुछ नए क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।
करीब पांच साल में यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा है। पिछली बार 2019 में उन्होंने रूस की यात्रा की थी। भारत और रूस में अभी तक बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। आखिरी शिखर सम्मेलन छह दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) भारत आए थे।
मोदी आज शाम 5 बजे मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद PM मोदी कार्लटन होटल पहुंचे जहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।
Благодарю президента Путина за то, что он принял меня сегодня вечером в Ново-Огарево. С нетерпением жду завтрашних переговоров, которые, несомненно, будут способствовать дальнейшему укреплению дружбы между Индией и Россией. pic.twitter.com/FpcNEaN8qI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2024
#WATCH | Moscow: PM Modi meets Russian President Vladimir Putin at President’s house. He will have a private meeting and dinner with Russian President Vladimir Putin shortly pic.twitter.com/rdFqlHvn2U
— ANI (@ANI) July 8, 2024