Friday, September 20, 2024

INDIA, News, PM Narendra Modi, World

Russia: प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- ये दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक

PM Modi receives Russia's highest civilian honour, Order of St Andrew the Apostle

 (   ) ने मंगलवार को मॉस्को में भारत के   ( ) को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। राष्ट्रपति  (  )  ने खुद उन्हें सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी  (PM Modi  )को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर मैं मित्र पुतिन का धन्यवाद अदा करता हूं। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता का सम्मान है। ये हमारी आपसी साझेदारियों का सम्मान है।’

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी  (PM Modi  ) दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’

पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी  (PM Modi  ) को कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर को रूस में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी  (PM Modi  ) ने कहा ‘मुझे इस बात का संतोष है कि कल हम इतने खुले मन से बात कर रहे थे। कोई लीपापोती नही थी। मैंने देखा कि बहुत सारे विचार थे। मैं एक नई सोच महसूस कर रहा हूं और एक नई सोच सामने आई है। शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। शांति के लिए मेरे मित्र पुतिन की बातों को सुनकर मुझमें नई आशा जगी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi  ) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता में अपने वक्तव्य में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे। ऊर्जा क्षेत्र में भारत और रूस के सहयोग से दुनिया को भी मदद मिली है। भारत लगभग 40 वर्ष से आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं। दुनिया को पिछले पांच वर्ष में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले कोविड-19 की वजह से और फिर अनेक संघर्षों के कारण दुनिया को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।’

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels