बिहार (Bihar ) के सारण ( Saran ) तिहरा हत्याकांड हो गया। रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में छत पर सोए हुए माता पिता व उनके दो पुत्री पर मंगलवार की देर रात में चाकू से हमला किया गया। इसमें पिता एवं दो पुत्री की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उनकी माता का इलाज एकमा अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।
सारण ( Saran )पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धानाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ छत पर रात में सोए हुए थे। इसी बीच देर रात में बदमाश उनके घर की छत पर चढ़ गए और चाकू से सभी पर जमकर प्रहार किया। इसमें तारकेश्वर सिंह के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी चांदनी एवं 15 वर्षीय बेटी आभा की मौत मौके पर ही हो गई।
पत्नी शोभा देवी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गई। हालांकि, वह भी गंभीर रूप से घायल हुई। उन्हें इलाज के लिए एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर के साथ आसपास के थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है।
घायल शोभा देवी द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे मेरे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को सोए अवस्था में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। अपराधियों ने मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन, घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।

सारण ( Saran ) के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल रसूलपुर निवासी संतोष राम के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रोशन एवं सुनील राम के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
#WATCH | Bihar | A man and his two minor daughters murdered by criminals at their residence in Dhana Dih village of Saran last night. The man’s wife was sent to a hospital in injured condition. Two accused – Sudhanshu Kumar and Ankit Kumar – nabbed by Police. Murder weapon… pic.twitter.com/TL0eNrVPQq
— ANI (@ANI) July 17, 2024