Friday, September 20, 2024

Accident, Lifestyle, Maharashtra, News, Social Media

Maharashtra: ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार की रायगढ़ के कुंभे झरने पर वीडियो बनाते समय खाई में गिरने से मौत

Travel influencer Aanvi Kamdar dies after falling off Kumbhe waterfall in Maharashtra's Raigad

(   ) के    (  )  जिले में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार ( Aanvi Kamdar ) की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आनवी रायगढ़ जिले में फेमस कुंभे झरने को देखने आई थी। वह इंस्ट्राग्राम रील की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान आनवी का पैर फिसल गया और 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

मुंबई की रहने वाली आनवी कामदार ( Aanvi Kamdar )16 जुलाई की सुबह अपने 7 दोस्तों के साथ कुम्भे झरने गईं थीं। बारिश के दौरान वह वीडियो शूट कर रही थीं। तभी वह खाई में गिर गईं। हादसा सुबह 10.30 बजे के आसपास हुआ। उनके दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। उन्हें रेस्क्यू करके पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही आनवी की मौत हो गई।

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि इतनी ऊंचाई से खाई में गिरने के बावजूद रेस्क्यू किए जाते समय आनवी( Aanvi Kamdar ) जिंदा थीं। आनवी को बचाते समय पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि वो जिंदा नहीं हैं। मगर करीब जाने पर देखा गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवास ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी नदी, झरने या तालाब के पास न जाएं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इसलिए जिम्मेदार और जागरूक बनें।

आनवी ( Aanvi Kamdar )पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थी। उन्होंने @theglocaljournal हैंडल के नाम से इंस्टाग्राम अकांउट बनाया था। उनके 2.80 लाख फॉलोअर्स थे। वह सोशल मीडिया पर से ट्रैवलिंग से जुड़े अपने एक्सपीरियेंस शेयर करती थीं।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.