Friday, September 20, 2024

Accident, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :लखनऊ में बेकाबू डंपर घुसा झोपड़ी में और खत्म कर दिया परिवार, झोपड़ी में सो रहे 4 की दर्दनाक मौत

Lucknow Road Accident

    में तेज ऱफ्तार डंपर ने 4 झोपड़ी में सो रहे लोगों को रौंद दिया। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। एक आठ माह की प्रेग्नेंट महिला की भी मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

लखनऊ ( Lucknow)   में अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में  देर रात मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची।

बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची।

सूचना पर पहुंची लखनऊ ( Lucknow) पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

उमेश के भतीजे धरम सिंह ने बताया कि देर रात भतीजी वैष्णवी की चीख सुनकर बाहर आया तो देखा झोपड़ी पर मौरंग लदा डंपर पलटा था। सभी उसके नीचे दबे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मौरंग और डंपर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। उमेश पिछले 12 महीने से यहां पर टाइल्स, मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था।

धरम सिंह ने बताया कि डंपर पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका गूंज गया। जिसमें चाचा के परिवार की चीख दब गई। जब तक हम लोग पहुंचे तब तक सब खत्म हो चुका था। डंपर नंबर यूपी 43 बीटी 1829 के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.