उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा के भीड़ -भाड़ वाले इलाक़े सदर बाजार में गुरुवार को कार में बैठे ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कैफे संचालक निपुण कपूर( Nipun Kapoor )ने खुद को शूट कर लिया।गोली चलने की आवाज सुनकर लोग कार के पास गए तो देखा कि युवक खून से लथपथ सीट पर पड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला।बगल में 315 बोर की पिस्टल थी।
मृतक निपुण कपूर(28) ( Nipun Kapoor )जो मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सचदेवा के बेटे का साला है। वो अपनी बहन के घर आया था। 28 जुलाई को उसकी 4 साल की भांजी का बर्थडे है।बर्थडे पर उसे विदेश जाना था, ऐसे में उसने घर में भांजी का बर्थडे मनाया। केक काटा फिर भांजी को केक खिलाकर बाहर आया। इसके बाद अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली।एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस को मृतक के पास से एक ऑडियो मिला है, जिसमें वो कह रहा-‘मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।’
युवक ने जहां पर सुसाइड की, वो आगरा का सबसे व्यस्त और पॉश जगह है। कार से गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। उनको कुछ समझ नहीं आया। रेस्टोरेंट के कर्मचारी और लोग भागकर कार के पास पहुंचे।शीशे में से देखा तो अंदर युवक खून से लथपथ पड़ा था। कार अंदर से लॉक थी। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर युवक मृत अवस्था में था। गाड़ी में खून ही खून फैला हुआ था। चर्चा है कि मृतक अपने मोबाइल फोन में कुछ रिकार्डिंग छोड़ गया है। पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली, जिसमें से तमंचा, खोखा, माचिस, कपड़े और 2 राखी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के संचालक हिमांशु सचदेव ने पुलिस को बताया कि उनका घर सदर बाजार में ही है। निपुण उनके बेटे राहुल का साला था। वह बृहस्पतिवार को ही ग्रेटर नोएडा से आया था। 28 जुलाई को नातिन का जन्मदिन है। उन्हें (हिमांशु सचदेवा) निपुण ने बताया था कि वह थाईलैंड जाने वाला है। इसलिए भांजी के जन्मदिन पर नहीं आ सकेगा। इसलिए पहले से ही केक काटकर चला जाएगा। दोपहर में साढ़े तीन बजे बहन आकांक्षा के साथ केक भी कटवाया। घरवालों के पास जन्मदिन मनाते हुए वीडियो भी हैं। इसमें निपुण( Nipun Kapoor ) भांजी के साथ नजर आ रहे हैं। बाद में वो घर से बाहर निकल आए। इसके बाद घटना हुई।

मौत से पहले ऑडियो मैसेज में एक ऑडियो मिला है, जिसमें वो कह रहा-
मामी नमस्ते कैसे हो आप
मैं थाईलैंड जा रहा हूं। एक मेरी गाड़ी है वो राज कपूर भइया को दे देना, जो पापा के दोस्त हैं, उनको दे देना। बिना किसी पैसों के। जो 19 नंबर फ्लैट है, मेरे नाम है। वो सब समिएरा के बर्थ-डे का गिफ्ट है। मैं जो भी कर रहा हूं, या जो भी करुंगा। उसमें किसी की कोई गलती नहीं है, कोई जिम्मेदार नहीं है। प्लीज आकांक्षा दीदी को कॉल मत करना। बाकी मामी आप बहुत समझदार हो।
थाना सदर क्षेत्रांतर्गत युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा युवक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराने पर, दौराने उपचार मृत्यु होने पर शव का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम कराते हुए, की जा रही वैधानिक कार्यवाही से संबंधित #ACP_Sadar द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/i3p2i8yWfq
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) July 25, 2024