पेरिस ओलिंपिक(Paris Olympics ) में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता भी खोल दिया। भाकर ने जीतने के बाद भगवान को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि भारत और पदक जीतेगा।ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली मनु, पहली महिला हैं, इसके अलावा मनु ने 12 साल बाद निशानेबाजी में भारत को मेडल दिलाया है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने मनु भाकर ( Manu Bhaker) से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मनु भाकर पीएम मोदी से कॉल पर बातचीत कर रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मनु भाकर को मेडर जीतने की बधाई दी।
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
भाकर ( Manu Bhaker) ने अपने इस प्रदर्शन के साथ टोक्यो ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़ दिया। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में निशानेबाजी में कोई पदक नहीं जीता था। अब भाकर ने इस सूखे को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “आखिरी शॉट में, मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ रही थी। शायद मैं अगले (इवेंट) में बेहतर प्रदर्शन कर पाऊं। मैं वही कर रही था जो मुझे करना चाहिए था। टोक्यो के बाद, मैं बहुत निराश थी। मुझे इससे उबरने में बहुत समय लगा।”

इसके अलावा उन्होंने अपने कोच और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हमने कड़ी मेहनत की है। हमें बाकी सब भाग्य और भगवान पर छोड़ देना चाहिए। हम जितना कर सकते हैं, करेंगे।
मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद (सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का)। उन्हीं की बदौलत मैं यहां मजबूती से खड़ी हूं। हर बार मैं बहुत मेहनत करती हूं और आप सभी ने मेरी जिंदगी को इतना आसान बना दिया है। मैं अपने प्रशंसकों और अपने कोचों को धन्यवाद देना चाहूंगी।”
निशानेबाज मनु भाकर ( Manu Bhaker) का जन्म हरियाणा के झज्जर में 18 फरवरी, 2002 को हुआ था और वह निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक हैं। छोटी उम्र से ही मनु को खेलों में रुचि थी। शूटिंग से पहले उन्होंने मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग जैसे खेलों में भी अपना हाथ आजमाया था।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with Olympic Bronze Medalist Manu Bhaker and congratulated her on winning a Bronze medal in Women’s 10 M Air Pistol at #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/IHrumNS5yv
— ANI (@ANI) July 28, 2024