Friday, September 20, 2024

Crime, News, West Bengal

West Bengal :कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या,‘गुप्तांग-आंखों, मुंह से खून बह रहा था’,दरिंदों की हैवानियत देख पूरे देश में ग़ुस्सा

Female Doctor Raped and Brutally Murdered at Kolkata Medical College, Nation Outraged

 (  में राज्य सरकार द्वारा संचालित    (  ) के  आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। आपको बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था।

कोलकाता ( Kolkata ) पुलिस के अनुसार, डॉक्टर के आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, रिंग फिंगर और होठों पर भी चोटें थीं। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। ऐसा लगता है कि दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है।

कोलकाता ( Kolkata ) पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पहले महिला का गला घोंटा गया।  इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।पुलिस ने शुक्रवार (9 अगस्त) को संजय नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अस्पताल के बाहर का है। अस्पताल के अलग-अलग विभागों में उसकी पहुंच थी।शनिवार (10 अगस्त) को एक  आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी।

 बताया गया है कि 31 साल की प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। इन निशानों से पता चलता है कि वहां संघर्ष हुआ था।

सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा- मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा। दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करेंगे। सीबीआई  जांच से कोई ऐतराज नहीं है।

उधर, महिला डॉक्टर के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका सबूत है। वह अर्धनग्न अवस्था में मिली है।

सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि अस्पताल के अधिकारी जांच में देरी क्यों कर रहे हैं।’ इस बीच, आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने महिला चिकित्सक की मौत की त्वरित जांच की मांग को लेकर रैली निकाली।

फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को घटना को लेकर चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में एक्शन नहीं लिया गया तो मामला और बढ़ेगा। मेडिकल सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी।

ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले में जल्द न्याय की मांग करते हुए नर्सों ने आज शनिवार को कोलकाता ( Kolkata ) में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेता ने कहा- मामले की जांच कमेटी में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी होना चाहिए ताकि निष्पक्ष न्याय हो। वहीं वाम दल SFI और DYFI ने मामले के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में चक्का जाम करेंगे।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.