असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपकी असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई? असम के अन्य मंत्रियों ने भी बंगाल की सीएम के बयान की निंदा की।
दरअसल कोलकाता ( Kolkata ) में एक जनसभा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता की महिला डॉक्टर की हत्या की घटना की आड़ में बंगाल में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप बंगाल को जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे। आपकी कुर्सी हिल जाएगी।
ममता बनर्जी के इस बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। हमें लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।
दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।
দিদি, আপনার এতো সাহস কীভাবে হলো যে আপনি অসমকে ধমকি দিচ্ছেন? আমাদের রক্তচক্ষু দেখাবেন না। আপনার অসফলতার… pic.twitter.com/k194lajS8s
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 28, 2024