Friday, April 18, 2025

Elections, INDIA, Kerala, Lok Sabha Election 2024, News

Kerala : भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ मैकेनिकल इंजीनियर नव्या हरिदास को मैदान में उतारा

BJP fields Navya Haridas against Priyanka Gandhi in Wayanad Lok Sabha seat

  ) के वायनाड ( Wayanad ) लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नाव्या हरिदास (Navya Haridas) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। आम चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीता था। बाद में रायबरेली सीट को बनाए रखने के लिए उन्होंने वायनाड सीट को खाली कर दिया। अब इस पर उपचुनाव हो रहे हैं।

छत्तीस वर्षीय हरिदास(Navya Haridas) एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई की है। वह 2007 में स्नातक हुईं। वह दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। नाव्या के फेसबुक पेज के मुताबिक वह भाजपा संसदीय दल की नेता और भाजयुमो की राज्य महासचिव हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक नाव्या के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नाव्या के पास कुल 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है और उनकी कुल देनदारी 1,64,978 रुपये है।

राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से चुनावी मैदान से उतारा है। प्रियंका के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी का फोकस इस बार पिछली जीत से ज्यादा अंतर से विजय हासिल करना है। वहीं, वामपंथी दल भाकपा ने प्रियंका के खिलाफ सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान किया है। जिसके मुताबिक वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के राज्य महासचिव सी. कृष्णकुमार भी आगामी उपचुनावों में पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.