Sunday, April 20, 2025

Bollywood, INDIA, Maharashtra, News

Maharashtra: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये की मांगी थी रंगदारी

Salman Khan death threat

 (  अभिनेता   ( से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। कुछ माह पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

मुंबई पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बांद्रा (पूर्व) निवासी आजम मोहम्मद मुस्तफा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर सलमान खान  (Salman Khan)को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और उनसे दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। सलमान खान मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा (पश्चिम) के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां अप्रैल में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की थी।

इस महीने के प्रारंभ में भी मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा संदेश मिला था जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में झारखंड के जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर सलमान खान  (Salman Khan)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ माह पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels