Monday, April 21, 2025

Assembly Elections 2024, INDIA, Maharashtra, News, PM Narendra Modi

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ, तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

Devendra Fadnavis takes oath as Maharashtra CM for 3rd time, Eknath Shinde, Ajit Pawar as Deputy CMs

 (  में आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है। महाविजय के 12 दिन बाद आज देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 70 वीवीआईपी शामिल हुए हैं। इसके अलावा 400 से ज्यादा साधु संतों को भी शपथ समारोह में बुलाया गया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के 12वें दिन आखिरकार राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और भाजपा नेता और पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस  ( Devendra Fadnavisने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे, जबकि शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्होंने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई।

 Ajit Pawarशपथ समारोह में कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंची थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुंबई के आजाद मैदान में  कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी,  ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजय रुपाणी, चंद्रबाबू नायडू, मोहन यादव, नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी समेत कई लोग मौजूद रहे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने भी यहां कार्यक्रम में शिरकत की।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मी जगत की हस्तियां भी पहुंची थीं। सलमान खान, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रनबीर कपूर, माधुरी दीक्षित समेत कई अन्य लोग पहुंचे थे।

उद्योग जगत के दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, दिलीप सांघवी, कुमार मंगलम बिड़ला और दीपक पारेख उपस्थित रहे।

देवेंद्र फडणवीस  ( Devendra Fadnavisतीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता आए थे। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी शपथ ग्रहण में बुलाया गया था।

देवेंद्र फडणवीस  ( Devendra Fadnavisने शपथ ग्रहण से पहले अपनी मां सरिता फडणवीस से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मां ने देवेंद्र के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामना दी।महाराष्ट्र (Maharashtra )  में आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है। महाविजय के 12 दिन बाद आज देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

54 साल के देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1999 में उनकी महाराष्ट्र विधानसभा में बतौर विधायक एंट्री हुई थी। 1999 और 2004 में फडणवीस नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद जब नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट बनी तो फडणवीस ने यहां से चुनाव लड़ा और फिर विधायक बने। 2009 के बाद 2014 में भी देवेंद्र फडणवीस इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार बने और जीते भी। इस जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने। 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपनी किस्मत आजमाई। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को 49,344 वोट से हराया। इस बार देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडाधे (पाटिल) को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels