Sunday, April 20, 2025

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा में शादी के 13वें दिन नव विवाहिता प्रियंका की ससुराल में हत्या

On the 13th day of marriage in Agra, newly married Priyanka was attacked and killed with a knife in her in-laws' house

 (  के    ( Agra  )  के थाना ताजगंज क्षेत्र में शादी के 13वें दिन नव विवाहिता की  हत्या कर दी गई। ससुरालवाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज में पांच लाख रुपए और कार न देने पर मार डालने का आरोप लगाया।

पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है।विवाहिता के परिजन ने चाकू से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है।

   (  )  के रसूलपुर की रहने वाली प्रियंका की शादी 24 नवंबर को ताजनगरी फेस टू के रोहित पुत्र अर्जुन के साथ हुई थी। पिता अमर सिंह ने बताया कि प्रियंका पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी बीटीसी की पढ़ाई कर चुकी थी। रोहित नोएडा में एक जेनरेटर फैक्ट्री में नौकरी करता है।

पिता ने कहा कि किसी धारदार हथियार से मेरी बेटी को मारा है। बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे दामाद रोहित ने मेरे एक रिश्तेदार को फोन किया। उसने कहा, कि प्रियंका की मौत हो गई। बताया कि वह एसएन मेडिकल कॉलेज में है। इसके बाद रिश्तेदार ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी।

प्रियंका की मौत की खबर सुनते ही हम सभी लोग  आगरा ( Agra  )  के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर पर मुझे बेटी का शव पड़ा मिला। ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो चुके थे। बेटी के पेट से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

आगरा में शादी के 13 दिन बाद ही विवाहिता की दहेज को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेटी के घर वालों ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में 12 दिन पहले उसकी डोली भेजी थी, वहां से उसकी अर्थी उठेगी। उसके साथ इस तरह से हैवानियत की जाएगी।

आगरा ( Agra  ) के  एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पति, ससुर,देवर और नंद को नामजद किया गया है।

प्रियंका की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि ‘ जब हम लोग एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां पर बहन का शव शॉल में लिपटा हुआ था। शरीर पर केवल खून से सना पेटीकोट था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान थे। बहन की नई शादी हुई थी इसके बाद भी उसके पैर के बिछुए, नाक की नथ और कान के झुमके समेत अन्य गहने गायब थे। बहन नग्न अवस्था में थी तो आधी रात को उसके लिए कपडे़ खरीदकर लाए और पहनाए।’

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.