महाराष्ट्र (Maharashtra ) की देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis )नेतृत्व वाली महायुति सरकार का आज कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion)हो गया। नागपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में तीनों दलों (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) के कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं इस समारोह के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का पहला विस्तार रविवार को हुआ, जिस दौरान 39 मंत्रियों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 6 राज्य मंत्रई शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।इसमें भाजपा के कोटे से 19 विधायक मंत्री बने, जबकि शिवसेना से 11 और एनसीपी से नौ विधायक मंत्री बने।इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद महायुति के तीन प्रमुख नेता (मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री) ने प्रेस वार्ता की, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस( Devendra Fadnavis ) ने कहा कि- अगले दो दिनों में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, स्थिति ऐसी है कि विपक्ष को एलओपी का नेता भी नहीं मिला। जनता ने दिखा दिया है कि वे काम करने वालों के पीछे खड़े हैं। हमने उन्हें (विपक्ष को) आमंत्रित किया था और मुझे लगा कि वे (शपथ ग्रहण समारोह में) आएंगे। जनता ने इन लोगों का बहिष्कार किया है। उन्होंने हमें 2.5 साल तक हल्के में लिया।

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, मैं देवेंद्र जी को बधाई देता हूं…मैच नया है, विपक्ष वही है। हमने एक टीम के रूप में काम किया है। देवेंद्र ( Devendra Fadnavis )जी और अजीत दादा मेरे साथ हैं। मैंने पहले भी कहा था कि मैं 200 विधायक लेकर आऊंगा, अजीत पवार का आना बोनस है। जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। फैसले गतिशील तरीके से लिए जाएंगे। हमने जो काम किया, उसे सभी ने देखा है। 86 कैबिनेट मीटिंग हुईं और 850 फैसले लिए गए। इसके बाद भी हम एक टीम के रूप में काम करेंगे।
मंत्रियों की पूरी लिस्ट –
मंत्री का नाम | पार्टी | कैबिनेट मंत्री/राज्यमंत्री |
चंद्रशेखर बावनकुले | भाजपा | कैबिनेट |
राधाकृष्ण विखे पाटील | भाजपा | कैबिनेट |
हसन मुश्रीफ | एनसीपी | कैबिनेट |
धनंजय मुंडे | एनसीपी | कैबिनेट |
चंद्रकांत पाटील | भाजपा | कैबिनेट |
गिरीश महाजन | भाजपा | कैबिनेट |
गुलाबराव पाटील | शिवसेना | कैबिनेट |
गणेश नाईक | भाजपा | कैबिनेट |
मंगल प्रभात लोढा | भाजपा | कैबिनेट |
दादाजी भुसे | शिवसेना | कैबिनेट |
संजय राठौड़ | शिवसेना | कैबिनेट |
उदय सामंत | शिवसेना | कैबिनेट |
जयकुमार रावल | भाजपा | कैबिनेट |
पंकजा मुंडे | भाजपा | कैबिनेट |
अतुल सावे | भाजपा | कैबिनेट |
अशोक उईके | भाजपा | कैबिनेट |
शंभूराजे देसाई | शिवसेना | कैबिनेट |
आशीष शेलार | भाजपा | कैबिनेट |
दत्तात्रेय विठोबा भरणे | एनसीपी | कैबिनेट |
अदिति सुनील तटकरे | एनसीपी | कैबिनेट |
शिवेंद्र राजे भोसले | भाजपा | कैबिनेट |
माणिकराव कोकाटे | एनसीपी | कैबिनेट |
जयकुमार गोरे | भाजपा | कैबिनेट |
नरहरि सीताराम जिरवाल | एनसीपी | कैबिनेट |
संजय सावकारे | भाजपा | कैबिनेट |
संजय शिरसाट | शिवसेना | कैबिनेट |
प्रताप सरनाईक | शिवसेना | कैबिनेट |
भरत गोगावले | शिवसेना | कैबिनेट |
मकरंद जाधव | एनसीपी | कैबिनेट |
नितेश राणे | भाजपा | कैबिनेट |
आकाश फुंडकर | भाजपा | कैबिनेट |
बाबासाहेब पाटील | एनसीपी | कैबिनेट |
प्रकाश आंबेडकर | शिवसेना | कैबिनेट |
माधुरी मिसाल | भाजपा | राज्यमंत्री |
आशीष जायसवाल | शिवसेना | राज्यमंत्री |
डॉ पंकज भोयर | भाजपा | राज्यमंत्री |
मेघना बोर्डिकर साकोरे | भाजपा | राज्यमंत्री |
इंद्रनील नाईक | एनसीपी | राज्यमंत्री |
योगेश कदम | शिवसेना | राज्यमंत्री |
LIVE | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या नेतृत्वात हिवाळी अधिवेशनाच्या पूर्वसंध्येला पत्रकार परिषद@Dev_Fadnavis#Maharashtra #WinterSession2024 #PressConference https://t.co/4iH7m1lpA9
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) December 15, 2024