संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा ( Odisha ) के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा।
सारंगी जब मीडिया के सामने आए, तब उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रताप चंद्र सारंगी को देखकर मन पीड़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गईं। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।”
हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट ने बताया कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है। उन्हें ICU रखा गया है। प्रताप सारंगी को काफी ब्लीडिंग रही थी। उनका घाव भी गहरा था, इसलिए टांके लगाने पड़े।मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे। अब उन्हें होश तो आ गया है लेकिन चक्कर आ रहे हैं। उनका BP बढ़ गया था।घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल ( Rahul Gandhi ) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। हमने शिकायत में घटना का जिक्र किया है। जो आज संसद परिसर में हुई। जहां एनडीए के सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। हमने शिकायत में धारा 109, 115, 117, 125, 131, 117 और 351 का जिक्र किया है और साथ ही धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत शिकायत दी है।
वहीं, जब राहुल से जब धक्का-मुक्की पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया और धक्का-मुक्की की। संसद के मेन गेट मकर द्वार का घेराव करके उन्हें संसद में एंट्री करने से रोका गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने कहा- धक्का लगने से उनके घुटने में चोट आई है।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल ( Rahul Gandhi ) नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है।भाजपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है।
भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रताप चंद्र सारंगी मीडिया के सामने आए। उनके सिर पर रूमाल रखा था और खून निकल रहा था। इसके बाद सारंगी ने राहुल पर धक्का देने का आरोप लगाया।आरोप है कि सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा जिससे वे सारंगी के ऊपर गिर गए। राजपूत को राम मनोहर लोहिया के ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया ने राहुल ( Rahul Gandhi ) से सवाल पूछा कि विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, “नहीं-नहीं। आपके कैमरा में होगा। ये पार्लियामेंट का एंट्रेंस है और मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धकेल रहे थे, मुझे धमका रहे थे। ये हुआ है। धक्का-मुक्की से कुछ होता नहीं है। संसद में जाना हमारा अधिकार है। भाजपा के मेंबर्स हमें अंदर जाने से रोक रहे थे।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दोनों घायल सांसदों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- आज संसद में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है। मैं ईश्वर से दोनों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।
किरेन रिजिजू बोले- राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने भाजपा के दो सांसदों को जोर से धक्का दिया। उनके खून निकाल दिया। संसद शारीरिक प्रदर्शन की जगह नहीं है। संसद कोई कुश्ती का मंच नहीं है। अगर सब लोग मारपीट करने लग जाएं तो संसद कैसे चलेगा।
वो तो नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। आपने कराटे दूसरों को मारने के लिए सीखा है क्या। ये कोई राजा की पर्सनल प्रॉपरिटी नहीं है। अगर हमारे सांसद भी हाथ उठाते तो क्या हाल होता। हमारे दोनों सांसद गंभीर रूप से घायल हैं। बाद में देखेंगे कि क्या कार्रवाई करनी है।
सांसद निशिकांत बोले- आपको शर्म नहीं आती, गुंडागर्दी करते हो। बूढ़े को गिरा दिया। इस पर राहुल ने तुरंत ही आरोप लगाया कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद भाजपा सांसद जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि सारंगी ने राहुल ( Rahul Gandhi ) को धक्का नहीं दिया। इसके तुरंत बाद राहुल वहां से निकल गए।
#WATCH | Delhi | BJP MP Pratap Chandra Sarangi says, “Rahul Gandhi pushed an MP who fell on me after which I fell down…I was standing near the stairs when Rahul Gandhi came and pushed an MP who then fell on me…” pic.twitter.com/xhn2XOvYt4
— ANI (@ANI) December 19, 2024