Sunday, April 20, 2025

Bollywood, INDIA, Maharashtra, News

Maharashtra:नहीं रहे भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Famous Indian cinema director Shyam Benegal is no more,dies at 90

 में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल (Shyam Benegal ) का आज 23 दिसंबर को शाम निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।  वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। मंगलवार शाम शिवाजी पार्क में श्याम बेनेगल का अंतिंम संस्कार किया जाएगा।

श्याम बेनेगल (Shyam Benegal ) की बेटी पिया ने कहा कि उनके पिता और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का क्रोनिक किडनी रोग के कारण 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया।  वह कई वर्षों से क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे, लेकिन यह बहुत खराब हो गई थी। यही उनकी मृत्यु का कारण है।’

इससे पहले 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और अन्य लोग इस भव्य समारोह का हिस्सा बने थे।

फिल्मी दुनिया में श्याम बेनेगल (Shyam Benegal ) वो नाम है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन किया है। इस दिग्गज निर्देशक ने अंकुर फिल्म से बतौर डायरेक्टर काम शुरू किया था। फिल्म की कहानी भी स्पेशल थी। 1974 में आई इस मूवी ने उस समय के समाजिक मुद्धों को शानदार ढंग से दिखाया था। इस मूवी के जरिए उन्होंने अंतरारष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की।

श्याम बेनेगल के नाम भी हिंदी सिनेमा को कुछ बेहतरीन कलाकार देने का रिकॉर्ड है।उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसे बेहतरीन कलाकर दिए हैं।

श्याम बेनेगल (Shyam Benegal ) को अंकुर, मंडी, मंथन आदि जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिनमें से अधिकांश 70 या 80 के दशक के मध्य में रिलीज हुई थीं। श्याम बेनेगल को भारत सरकार द्वारा 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं। अपने शानदार करियर में श्याम बेनेगल ने ‘भारत एक खोज’ और ‘संविधान’ सहित विभिन्न मुद्दों, डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन धारावाहिकों पर फिल्में बनाईं।

श्याम बेनेगल(Shyam Benegal )  का जन्म 14 दिसंबर, 1934 को हैदराबाद में हुआ था। वे कोंकणी भाषी चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता श्रीधर बी. बेनेगल मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे। वे एक फोटोग्राफर थे, जिन्होंने श्याम को फिल्म निर्माण में शुरुआती रुचि दिखाई। महज 12 साल की उम्र में श्याम ने अपने पिता द्वारा उपहार में दिए गए कैमरे का उपयोग करके अपनी पहली फिल्म बनाई। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की, जहां उन्होंने हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की, जो सिनेमा में उनके शानदार सफर की शुरुआत थी।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.