Sunday, April 20, 2025

Delhi, INDIA, News

Delhi :राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, अजय भल्ला को मणिपुर, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार, जनरल वीके सिंह बने मिजोरम के गवर्नर

Ex-bureaucrat Ajay Bhalla appointed Manipur Governor, Arif Khan moved to Bihar

देश के कई राज्यों के राज्यपालों (Governors) में बदलाव किया गया है।  ( ), ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति  (President Droupadi Murmu  )  ने ओडिशा के राज्यपाल  (Governor)पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल(Governor) नियुक्त किया गया है।उनकी जगह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को केरल भेजा गया है।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल (Governor)नियुक्त किया गया है। बता दें कि जनरल वीके सिंह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया था।

पिछले डेढ़ साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को सौंपी गई है।पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्य किया है। अपनी सेवाओं के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उन्हें प्रशासनिक सुधारों में उनका योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनका करियर मुख्य रूप से गृह मंत्रालय से जुड़ा रहा और उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार मिला।

ओडिशा के राज्यपाल (Governor)रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है, उनकी जगह मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंबमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels