खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 ( National Sports Awards 2024) का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 ( National Sports Awards 2024) की लिस्ट के अनुसार, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, जिसमें दो लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे। रोचक बात यह है कि विजेताओं में कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 ( National Sports Awards 2024) की लिस्ट में खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है।

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची
नाम | खेल |
अर्जुन पुरस्कार | |
ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
अन्नु रानी | एथलेटिक्स |
नीतू | मुक्केबाजी |
स्वीटी | मुक्केबाजी |
वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
सलिमा टेटे | हॉकी |
अभिषेक | हॉकी |
संजय | हॉकी |
जर्मनप्रीत सिंह | हॉकी |
सुखजीत सिंह | हॉकी |
राकेश कुमार | पैरा-तीरंदाजी |
प्रीति पाल | पैरा-एथलेटिक्स |
सचिन सरजेराव खिलारी | पैरा एथलेटिक्स |
धर्मबीर | पैरा एथलेटिक्स |
प्रणव सूर्मा | पैरा एथलेटिक्स |
एच होकातो सेमा | पैरा एथलेटिक्स |
सिमरन | पैरा एथलेटिक्स |
नवदीप | पैरा एथलेटिक्स |
थुलासिमाती मुरुगेसन | पैरा बैडमिंटन |
नित्या श्री सुमाथी सिवान | पैरा बैडमिंटन |
मनीषा रामदास | पैरा बैडमिंटन |
कपिल परमार | पैरा जूडो |
मोना अग्रवाल | पैरा निशानेबाजी |
रुबीना फ्रांसिस | पैरा निशानेबाजी |
स्वप्निल सुरेश कुसाले | निशानेबाजी |
सरबजोत सिंह | निशानेबाजी |
अभय सिंह | स्क्वाश |
साजन प्रकाश | तैराकी |
अमन सहवारत | कुश्ती |
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) | |
सुचा सिंह | एथलेटिक्स |
मुरलीकांत राजाराम पेटकर | पैरा तैराक |
द्रोणाचार्य पुरस्कार | |
सुभाष राणा | पैरा निशानेबाजी (नियमित वर्ग) |
दीपाली देशपांडे | निशानेबाजी (नियमित वर्ग) |
संदीप सांगवान | हॉकी (नियमित वर्ग) |
एस मुरलीधरन | बैडमिंटन (लाइफटाइम वर्ग) |
अरमांडो एगनेलो कोलाको | फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग) |
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी | |
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी | ओवरऑल विनर |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी | प्रथम उपविजेता |
अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी | द्वितीय उपविजेता |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार | |
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया |