दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची में करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत चुनाव लड़ेंगे। वहीं करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी होंगे। भाजपा ने आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर सीट से खुशीराम चुनार मैदान में होंगे।
बदरपुर सीट से नारायण दत्त शर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट दिया गया है। कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी को उतारा है।

बीजेपी (BJP)ने आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद,बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (अजा) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी,बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी (अजा)से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को मैदान में उतारा है।
Delhi | BJP releases its first list of the candidates for #DelhiElection2025
Parvesh Verma to contest from New Delhi assembly seat against AAP’s Arvind Kejriwal; Dushyant Gautam from Karol Bagh, Manjinder Singh Sirsa from Rajouri Garden, Kailash Gehlot from Bijwasan, Arvinder… pic.twitter.com/jcvaW418U8
— ANI (@ANI) January 4, 2025