पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics )में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न (Khel Ratna ) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।
खेल मंत्रालय द्वारा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई थी और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न(Khel Ratna ) पुरस्कार दिया गया।
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।
खेल रत्न (Khel Ratna ) के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार(Khel Ratna ) से सम्मानित भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में देश को गौरवान्वित करने और अधिक जीत हासिल करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा।मनु ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।
18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 11 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर बने हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उनके दमदार खेल और असाधारण प्रतिभा के दम पर आज मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Khel Ratna ) पुरस्कार मिल गया है। डिफेंडर होने के बावजूद हरमनप्रीत को अक्सर विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार गोल करने के बाद जश्न मनाते देखा गया है।
President Droupadi Murmu confers Dronacharya Award, 2024 on Ms. Deepali Deshpande in recognition of her outstanding achievements in Shooting.
She has trained many outstanding Athletes including Swapnil Kusale, Akhil Sheoran, Arjun Babuta, Sift Kaur Samra, Anjum Moudgil,… pic.twitter.com/4UbBteI7H3
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 17, 2025