Saturday, April 19, 2025

Accident, Entertainment, Maharashtra, News

Maharashtra:टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले मशहूर टीवी एक्टर अमन जयसवाल की सड़क हादसे में मौत 

TV actor Aman Jaiswal, known for Dhartiputra Nandini, killed in road accident

टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी   अमन जायसवाल(TV Actor Aman Jaiswal  की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 23 वर्ष के थे। अभिनेता के एक दोस्त ने जानकारी दी कि अमन शूटिंग से लौटकर घर जा रहे थे। मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अभिनेता बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेष मिश्रा के मुताबिक, एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन जयसवाल को टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में उनके काम के लिए जाना जाता था।

अमन जायसवाल ( Aman Jaiswal   के रहने वाले थे। वह अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। उन्होंने अपना सपना सच किया, लेकिन इस हादसे ने उनके सफर को शुरू होते ही खत्म कर दिया। अमन की उम्र महज 23 साल थी। साल 2023 में ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वह ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में सहायक किरदारों में नजर आए थे।

धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन ( Aman Jaiswal  को अंतिम सम्मान देते हुए लिखा, ‘अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में…ईश्वर कभी कभी कितना क्रूर हो सकता है। आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी अमन की मौत पर हैरानी जताते हुए अपना दुख जाहिर किया।

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में उनके सह-कलाकार रह चुके नवी रौतेला ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दुख जताया। उन्होंने अमन( Aman Jaiswal  की तस्वीर साझा कर लिखा, ‘उपरवाले का भी अजब हिसाब-किताब रहता है न, जानें कब क्या कर दे, लेकिन आज जो भी किया है, वह बिलकुल अच्छा नहीं है। मेरे भाई को इतनी जल्दी बुला लिया। अभी तो उनका सफर शुरू हुआ था। भगवान आपने ऐसा क्यों किया। आपके बहुत याद आएगी अमन भाई। ‘आकाश’-‘विकास’ अब कभी मिल नहीं पाएंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने वाली कई इमोजी भी साझा कीं।
Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.