Saturday, April 19, 2025

Assembly Elections 2025, Delhi, Haryana, News, Politics

Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिया यमुना का पानी

Haryana CM Nayab Singh Saini sips Yamuna water amid Arvind Kejriwal's 'poison' in river remark

यमुना के पानी में जहर वाले दावे  को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच  (  के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने बुधवार को दिल्ली से सटे पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी को पिया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए अरविंद केजरीवाल  ( ने विवादिता बयान दिया। आज मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना से पानी का एक घूंट पिया है। जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं मिला।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया था। आप का कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने से दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया था।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini )  ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने ज़हर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है। कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई ज़हर नहीं है। वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है।

 

दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना नदी के जल में जहरीले पदार्थों की मिलावट को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। जल बोर्ड का दावा है कि सर्दियों के मौसम अक्तूबर से फरवरी तक यमुना नदी में अमोनिया का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। जलशोधन संयंत्रों को पार्ट्स पर मिलियन (पीपीएम) तक अमोनिया का शोधन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यदि अमोनिया का स्तर दो से ढाई पीपीएम तक पहुंचता है तो इसे कैरियर लाइन चैनल और दिल्ली सब ब्रांच से पानी मिलाकर पतला किया जाता है।

इस प्रक्रिया से उच्च अमोनिया स्तर वाले पानी को शुद्ध किया जाता है। जल बोर्ड ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के संज्ञान में लाएं। वजह यह कि इससे अंतरराज्यीय संबंधों पर असर पड़ता है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels