दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान पूर्ण हो चुका है। वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल (Exit Polls ) सामने आए। जिनमें 9 पर बीजेपी को और केवल दो में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक दिल्ली में कुल 57.85% मतदान हुआ है। यह बीते तीन चुनावों के मुकाबले सबसे कम आंकड़ा है। पिछले तीनों ही चुनावों में वोटिंग का आंकड़ा 60 फीसदी से ज्यादा रहा था। वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल सामने आए। जिनमें से 9में बीजेपी को और केवल दो में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 39, आप को 30 और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिलती नजर आ रही है। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे।
एग्जिट पोल Exit Polls ) के आंकड़ों पर जहां बीजेपी गदगद है। वहीं, आप ने इसे खारिज कर दिया है, साथ ही दावा किया कि दिल्ली में लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
यदि एग्जिट पोल (Exit Polls )के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता है तो वह साल 1998 के बाद यानी करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। इससे पहले साल 1993 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 49 सीटें जीतीं थी। उस दौरान बीजेपी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री – मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज बने थे। खास बात यह है कि इन तीनों ही नेताओं के बेटे-बेटी आज दिल्ली की राजनीति में एक्टिव हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं।
एग्जिट पोल(Exit Polls )पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है। भाजपा नेताओं ने एग्जिट पोल पर दी प्रतिक्रिया नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा- मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे। एग्जिट पोल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा, “हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से आप की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।”
2015 के विधानसभा चुनावों में छह सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सीधा बहुमत मिलता दिखाया गया। हालांकि, किसी भी एग्जिट पोल में आप की प्रचंड जीत की संभावना नहीं दर्शाई गई थी। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को तब पोल ऑफ पोल्स में 45 सीटें मिलती दिख रही थीं। वहीं भाजपा को 24 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का अनुमान लगाया गया था।
आप को तब सबसे ज्यादा 53 सीटें मिलने का अनुमान एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में लगाया गया था। वहीं, सबसे कम 35 सीटें मिलने का अनुमान इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे में लगा था। हालांकि, नतीजों ने चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया। आप ने इस चुनाव में 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई। एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए काफी हद तक सही साबित हुए, जिसे एक भी सीट नसीब नहीं हुई।
दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को आठ और कांग्रेस एक बार फिर कोई सीट हासिल नहीं कर पाई। यानी नतीजों में एग्जिट पोल्स की छाप एक बार फिर देखने को मिली। आठ सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए। सभी एग्जिट पोल्स (Exit Polls ) में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिखाया गया और वही हुआ।
दिल्ली के एग्जिट पोल्स (Exit Polls )के हिसाब से असल नतीजों के सबसे करीब एक्सिस माई इंडिया रहा, जिसने पार्टी को 59-68 सीटों का अनुमान लगाया। वहीं, सबसे कम 44 सीटें इप्सोस के पोल में दी गईं। दूसरी तरफ भाजपा को इस एग्जिट पोल में औसतन 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। हालांकि, पार्टी को 8 सीटें ही हासिल हुईं। वहीं कांग्रेस को अधिकतर सर्वे एजेंसियों ने 0 या 1 सीट ही दी। नतीजों में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुला।
Saurabh Bhardwaj exudes confidence of AAP victory in Delhi polls, says exit polls have not reflected party’s performance
Read @ANI | https://t.co/WPyoiXwa6u#SaurabhBhardwaj #AAP #ExitPolls #BJP pic.twitter.com/sgRewJTicu
— ANI Digital (@ani_digital) February 5, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js