Sunday, April 20, 2025

INDIA, Mahakumbh 2025, News

Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की बनीं साक्षी

President Droupadi Murmu Takes Holy Dip At Triveni Sangam in Maha Kumbh

President Murmu offers prayers, performs Ganga Aarti at Prayagraj's Triveni Sangam during Mahakumbhदेश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President  Draupadi Murmu ) सोमवार को में लगे महाकुंभ   पहुंची और उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इसके बाद राष्ट्रपति संगम क्षेत्र में पहुंचीं। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण लोगों ने देखा।

पवित्र स्नान करने के बाद, उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम, संगम में खड़े होकर प्रार्थना भी की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ संगम पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President  Draupadi Murmu )ने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए, साथ ही बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र स्नान के उपरांत धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है।

President Draupadi Murmu immerses herself in Triveni Sangam with deep devotion and faithइसके अलावा वे यहां सरस्वती कूप के दर्शन को भी पहुंचीं। उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत और बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न कराया और राष्ट्रपति को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी समर्थन दिया। वे डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करने पहुंचीं, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है।

देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाकुंभ के अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति (President  Draupadi Murmu )ने स्वयं इसका अनुभव किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र की विशेषताओं से अवगत कराया।

बता दें 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो देश और दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.