Saturday, April 19, 2025

Crime, Haryana, News

Haryana: हाथ में मेहंदी, गले में चुन्नी और सूटकेस में लाश… कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या की उलझी गुत्थी ,मां सविता ने कांग्रेसियों पर जताया शक

22-Year-Old Congress Worker Himani Narwal Found Dead in Suitcase in Rohtak

 Congress Worker Himani Narwal Found Dead in Suitcase (  के सांपला में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सूटकेस में मिला है। हाथों में मेहंदी लगी है। गले में चुन्नी थी। नाक से खून बह रहा था। हिमानी चार दिन से घर नहीं आई थी। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। मृतका की मां सविता नरवाल ने मामले में कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसी व्यक्ति पर शक जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बस स्टैंड के साथ लगती दीवार के पास काले रंग के नए सूटकेस में शव मिला।

पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ जांच की। लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला है। इसके अलावा सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। इनके नमूने साक्ष्य के तौर पर लिए गए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है जबकि कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं।

जांच में हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) निवासी विजय नगर के तौर पर पहचान हुई, जो वैश्य लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने के साथ कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी। उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के फोटो डाल रखे हैं।

कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल भले चार दिन से घर नहीं आई, लेकिन उसने दो दिन पहले अपनी आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। इसमें वह एक गीत पर नृत्य करती दिखाई दे रही है। पिछले चार दिन से उसके घर पर ताला लटका है। पड़ोसियों का कहना है कि घर से निकलते समय वह फोन पर किसी से शादी में जाने की बात कह रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी।

हिमानी (Himani Narwal ) सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। दो दिन पहले ही अपने डांस का वीडियो अपलोड किया था, जबकि तीन दिन पहले खेल से जुड़े नामी दंपती के अलग होने की खबर की पोस्ट साझा की थी। इसमें लिखा है कि पैसे वाले या सेलिब्रिटी लोग बहुत मजे में होते हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है।

मृतका की मां सविता ने कहा कि प्रशासन यहां है, लेकिन वे क्या करेंगे? जो भी कर सकते हैं, करेंगे। हमें लगता है कि इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से ही वह कुछ लोगों की आंखों में खटक रही थी। कुछ लोग सोचते थे कि वह इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई।

सविता नरवाल ने कहा कि आशा हुड्डा को भी यह पता था, बत्रा को भी और हुड्डा को भी इसकी जानकारी है। सभी जानते थे। वह चुनाव के दौरान रात 2 बजे तक काम करती थी, लेकिन आज कोई हमारे पास नहीं आया। मैंने आशा हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।

सविता नरवाल का कहना है कि 27 फरवरी को शाम 4 बजे तक हिमानी (Himani Narwal ) उनके साथ थी। उसने बताया कि वह दिल्ली के लिए निकली है और दिल्ली बाइपास से बस ली। रात में मां के साथ उसकी दोबारा बात हुई। उसने कहा कि अगले दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम है, इसलिए वह व्यस्त रहेगी और फ्री होने पर कॉल करेगी। सविता ने कहा कि वह पूरा दिन हिमानी की कॉल का इंतजार करती रही, लेकिन रात में जब उन्होंने फोन मिलाया तो नंबर बंद था। अगली सुबह जब दोबारा कॉल किया, तो दो बार फोन ऑन हुआ और फिर बंद हो गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुलिस स्टेशन से कॉल आया।

हिमानी नरवाल (Himani Narwal ) की हत्या के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। हिमानी की मां सविता और भाई जतिन ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह शव नहीं लेंगे। जतिन ने कहा कि पहले भाई की हत्या हुई थी और अब बहन की भी हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह उनकी बेटी को न्याय दिलाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे।

Haryana Congress worker's murder: Himani Narwal's mother speaks on possible motive behind her killing

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.