Friday, April 18, 2025

Elections, News, Politics, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पहले चरण में 70 जिला इकाईयों के नए जिला और महानगर अध्यक्षों नामों की सूची की जारी

BJP released the list of names of new district and Mahanagar presidents of 70 district units in the first phase in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में करीब दो महीने की माथापच्ची के बाद प्रदेश  (  )  ने पहले चरण में 98 में से 70 जिला इकाईयों के जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम रविवार को घोषित कर दिए हैं। इनमें 45 जिलों में नए चेहरे को मौका दिया गया है, जबकि 25 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। पहली सूची में 27 ओबीसी वर्ग से, अनुसूचित जाति (एसी) वर्ग से छह और सामान्य वर्ग से 37 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया है।

पहले चरण की सूची में पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लोगों को खास तरजीह देकर जातीय व सामाजिक समीकरण के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है। पहली सूची में ओबीसी समाज के 25 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो 35.71 प्रतिशत भागीदारी है।इसी तरह सामान्य वर्ग के सभी जातियों को मिलाकर 55.71 हिस्सेदारी (39 जिलाध्यक्ष) दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति को भी जिला ईकाईयों में 8.57 प्रतिशत की भागीदारी देते हुए छह जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिला चुनाव अधिकारियों ने जहां अपने-अपने जिलों में जाकर सूची जारी की।

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि भाजपा ने संगठन पर्व के तौर पर संगठन के चुनाव की शुरूआत की थी।बताया कि बूथ और मंडल स्तरीय चुनाव के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत की गई थी। हर स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी के संगठनात्मक 98 जिलों में से 70 जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा( BJP ) ने पहली बार जिलाध्यक्ष की घोषणा खुले मंच से जिला स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि उपचुनावों के कारण 11 जिलों में संगठन चुनाव फरवरी महीने के अंत में कराए गए थे, जिसके कारण लगभग 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में होगी।
   ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी गई बधाई संदेश में कहा आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना पूरा योगदान देंगे। सीएम ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है
उत्तर प्रदेश बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची
जिला अध्यक्ष नाम
बदायूं राजीव कुमार गुप्ता
शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता
शाहजहांपुर कृष्णचंद्र मिश्रा
आंवला आदेश प्रताप सिंह
बरेली महानगर अधीर सक्सेना
बरेली सोमपाल शर्मा
कासगंज नीरज शर्मा
मैनपुरी ममता राजपूत
फिरोजाबाद महानगर सतीश दिवाकर
मथुरा महानगर हरिशंकर राजू यादव
मथुरा निर्भय पांडे
आगरा महानगर राजकुमार गुप्ता
आगरा प्रशांत पैनिया
बलिया संजय मिश्रा
बस्ती विवेकानंद मिश्रा
कुशीनगर दुर्गेश राय
मऊ रामाश्रय मौर्य
महाराजगंज अशोक उर्फ संजय पांडे
संत कबीर नगर नीतू सिंह
लालगंज विनोद राजभर
आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह
गोरखपुर महानगर देवेश श्रीवास्तव
गोरखपुर जनार्दन तिवारी
सोनभद्र नंदलाल गुप्ता
प्रयागराज महानगर संजय गुप्ता
प्रयागराज यमुना पार राजेश शुक्ला
प्रयागराज गंगा पार निर्मला पासवान
सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
मछली शहर अजय कुमार सिंह
भदोही दीपक मिश्रा
प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव
गाजीपुर ओमप्रकाश राय
वाराणसी प्रदीप अग्रहरि
उन्नाव अनुराग अवस्थी
श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा
गोंडा अमर किशोर कश्यप
बहराइच बृजेश पांडे
बलरामपुर रवि मिश्रा
हरदोई अजीत सिंह बब्बन
रायबरेली बुद्धि लाल पासी
लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी
लखनऊ विजय मौर्य
चित्रकूट महेंद्र कोटार्य
महोबा मोहनलाल कुशवाहा
बांदा कल्लू राजपूत
झांसी प्रदीप पटेल
औरैया सर्वेश कठेरिया
फर्रुखाबाद फतेहचंद वर्मा
कन्नौज वीर कुमार सिंह भदौरिया
इटावा अरुण कुमार गुप्ता
कानपुर देहात उपेन्द्र नाथ पासवान
कानपुर रेणुका सचान
कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान
कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित
बुलंदशहर विकास चौहान
संभल हरेंद्र चौधरी
गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा
नोएडा महानगर महेश चौहान
गाजियाबाद चैन पाल सिंह
गाजियाबाद महानगर मयंक गोयल
मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी
मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी
सहारनपुर महानगर शीतल बिश्नोई
बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान
मुरादाबाद महानगर गिरीश मांडूला
मुरादाबाद आकाश पाल
रामपुर हरीश गगवार

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels