गुजरात ( Gujarat) के बनासकांठा( Banaskantha) जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग हादसे में 21 श्रमिकों की मौत हो गई है। हादसे में मृतक श्रमिकों में सभी मध्यप्रदेश के मजदूर बताए जा रहे हैं। इसमें हरदा जिले के हंडिया के रहने वाले 10 और 10 देवास के मजूदरों की पहचान हुई है। मृतकों में बाकी लोगों की अभी पहचान होना बाकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बनासकांठा हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
गुजरात के बनासकांठा( Banaskantha) के नजदीक डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।
गुजरात के बनासकांठा ( Banaskantha)में श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के शिकार श्रमिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।
फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।
2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए आए थे हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे।
3 लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।
पटाखे बेचने का लाइसेंस था, बनाने का नहीं दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए बनासकांठा ( Banaskantha) पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बनासकांठा हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएमओ से एक्स पर साझा किए गई पोस्ट लिया है कहा गया है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।