उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) शहर में में जूस पी रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पैदल टहलते हुए गन्ने के जूस की दुकान पर आया। एक गिलास जूस का ऑर्डर दिया। उसने जैसे ही जूस पीना शुरू किया, पीछे से बाइक सवार युवक आए। उसके सिर में गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है।
आगरा ( Agra ) बिचपुरी निवासी मिलन 20 मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह वह वह देवीराम फूड सर्कल के सामने गन्ने के जूस की रेड्डी पर जूस पीने आया था। इस दौरान दो बाइक सवार आ गए। कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावर शास्त्रीपुरम की तरफ भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।
गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।