उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में बैंक आफ इंडिया (Bank Of India) की भारौल शाखा से ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आया है। गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट तिजाेरी से गायब हैं। इस मामले में बैंक के आंचलिक कार्यालय आगरा के मुख्य प्रबंधक ने सिरसागंज थाने में बुधवार को पूर्व शाखा प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सिरसागंज थाने में दी गई तहरीर के अनुसार बैंक आफ इंडिया (Bank Of India) शाखा के स्टाफ और मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार निवासी गांव बासगांव, बकेवर, इटावा पिछले 27 मई से बिना बताए अनुपस्थित था। जिससे तिजाेरी से संबंधित कार्य ठप था। उससे कोई संपर्क न होने पर संदेह हुआ। इसलिए मामले की जानकारी आगरा कार्यालय को दी गई।
इसके बाद 15 जून को वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक अंकित और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को भारौल भेजा गया। वीडियो रिकार्डिंग के साथ डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली गई तो उसमें गोल्ड लोन के 96 पैकेट कम पाए गए। प्राथमिकी में इसका वजन और मूल्य नहीं बताया गया है, लेकिन अनुमान है कि करोड़ों रुपये का सोना गायब है।
फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में बैंक आफ इंडिया (Bank Of India) मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव, निवासी गांव उमराय, हाल निवासी प्रोफेसर कालोनी, शिकोहाबाद, स्टाफ अधिकारी दिलीप और स्टाफ अधिकारी नरेश कुमार निवासी रायपुरा, करकोली, सादाबाद, हाथरस पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी