उत्तर प्रदेश के प्रयागराज(Prayagraj ) में एक परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 2 महिलाएं हैं। हमलावरों ने घर में दौड़ा-दौड़ाकर वारदात की। खून से लथपथ परिवार के सदस्यों की लाशें घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं। सभी के सिर पर कुल्हाड़ी जैसी भारी वस्तु से हमला किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो एक ही परिवार के थे। प्रथम दृष्टया, बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और फिर पीट-पीट कर हत्या की। घटनास्थल की स्थिति से पता चला कि पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया था।
वारदात के समय घर में 4 लोग थे। 60 साल की एक महिला घर में और थी, वह सुरक्षित है। महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मेजा थाना के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुई।
मंगलवार सुबह जब पड़ोसी उठे तो ट्रिपल हत्याकांड का पता चला। प्रयागराज(Prayagraj ) पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू (65) और उनके दो भाई की पत्नियों की लाश मिली है। सभी की लाश घर के आहते से लेकर बाहर पड़ी हुई थीं।
मेजा थाना क्षेत्र में कुकुरकटवा गांव निवासी 70 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा कल्लू की भाभी सोमवार रात कच्चे मकान में सो रहे थे। सुबह तीनों का शव मकान के दरवाजे के पास देख गांव में सनसनी फ़ैल गई। परिवार बहुत ही गरीब है। लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है।
प्रयागराज(Prayagraj ) पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। यह धमकी किसी पुरानी रंजिश के चलते दी गई थी। पुलिस अब इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।
फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर सबूत जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों से बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से युवा को बचाएं
Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
