Sunday, July 12, 2026

Crime, News, Telangana

Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या

 (   )के रंगारेड्डी ( Ranga Reddy) जिले में  दिल दहला देने वाली वारदात में पॉक्सो के तहत जेल में बंद  आरोपी ने जमानत पर रिहा होते ही छह हत्याएं कर दीं। पहले उसने 17 साल की पीड़िता, उसकी मां के साथ नानी को चाकू और हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों को बेरहमी से गला काट कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, वहशी दरिंदे ने अकेले ही इस खूनी तांडव को अंजाम दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह सनसनीखेज वारदात रंगारेड्डी ( Ranga Reddy) जिले के शाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार (35) पहले शाबाद कस्बे में नाबालिग पीड़िता के घर गया और वहां सो रही उसकी 45 वर्षीय मां के साथ नानी (65) की हत्या कर दी। इसके बाद वह नाबालिग पीड़िता को कार से अपने पैतृक गांव धैवलगुडा ले गया और एक झील के पास चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद राजकुमार झील से करीब 250 मीटर दूर स्थित अपने घर गया और वहां सो रही अपनी पत्नी पार्वती सरिता (30) और बेटों परीक्षित (4) और दैविकक्षित डेढ़ साल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ इस वर्ष मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में लैंगिक अपराधों से बच्च्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ था। राजकुमार को हाल में इस मामले में अग्रिम जमानत मिली थी। वह वारदात के बाद फरार हो गया।
आरोपी ने वारदातों को अंजाम देने के बाद अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।फ्यूचर सिटी के पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सात टीम गठित की गई हैं। उसे जल्द पकड़ लेंगे। जांच में पता चला है कि हत्याओं को राजकुमार ने अकेले ही अंजाम दिया।
फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। लड़की के मामा नरेश ने बताया, आरोपी ने धमकी दी थी वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *