फिरोजाबाद ( Firozabad ) में एमबीबीएस के छात्र ( MBBS student )ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर को उसका शव फंदे से लटका मिला। छात्र की मौत से मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश फैल गई। आक्रोशित छात्रों ने अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा किया। मेडिकल छात्रों ने कॉलेज प्राचार्या, वार्डन तथा अन्य स्टाफ पर उत्पीड़न व अवैध वसूली का आरोप लगाया। दो घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम रखा। एसपी सिटी के समझाने पर छात्र हाईवे से हटे। इसके बाद जाम खुल सका।
शैलेंद्र शंखवार (24) जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस ( MBBS )प्रथम वर्ष का छात्र था। सुबह दस बजे से उसका फिजियोलॉजी का पेपर था। शैलेंद्र अपने साथी गुलाब के साथ हॉस्टल के रुम में 215 में रहता था। गुलाब ने शैलेंद्र से पेपर देने को चलने को कहा। शैलेंद्र ने गुलाब से पांच मिनट बाद आने की बात कही थी। इसके बाद गुलाब पेपर देने के लिए चला गया।
एमबीबीएस के छात्र ( MBBS student )शैलेंद्र ने कमरे को बंदर से बंद लिया और अंगोछा से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रों को इसकी जानकारी तब हो सकी जब वह परीक्षा छूटने के बाद अपने कमरे पर पहुंचे। गुलाब ने शैलेंद्र को कमरा खोलने को कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच काफी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए।
छात्रों ने मोबाइल के कैमरे को दरवाजे के नीचे से अंदर डालकर देखा तो शैलेंद्र फंदे पर लटका था। छात्रों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया। शैलेंद्र को शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया।
छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मेडिकल छात्र हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?