हैदराबाद विश्वविद्यालय( Hyderabad University) के एक प्रोफेसर को थाईलैंड की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा का कहना है कि शुक्रवार को प्रोफेसर उसे किताब देने के बहाने अपने घर ले गए थे। वहीं उन्होंने जबरदस्ती की। यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक,हैदराबाद विश्वविद्यालय ( Hyderabad University)के डिपार्टमेंट ऑफ हिंदी के प्रोफेसर रवि रंजन (62) करीब 4 बजे छात्रा को अपने घर ले गए। रात के करीब 9 बजे उन्होंने उसे यूनिवर्सिटी छोड़ा। जब छात्रा को उसके दोस्तों ने देखा तो वह रो रही थी। वजह पूछी तो उसने बताया कि प्रोफेसर ने उसे सेक्शुअली असॉल्ट किया है। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को सिर्फ थाई भाषा आती है।
घटना सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन ने प्रोफेसर को सस्पेंड किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए।हैदराबाद विश्वविद्यालय ( Hyderabad University)स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि छात्र पूरी रात रजिस्ट्रार को फोन और मैसेज करते रहे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ट्रिब्यूनल ने इस मामले को दबाने की कोशिश की और एक्शन लेने में देरी की। प्रोफेसर की गिरफ्तारी और प्रदर्शनों के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड किया। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन बंद किया।
Alleged sexual assault of a student | Hyderabad University condemns the incident that occurred involving Prof Ravi Ranjan, Dept of Hindi & a student on Dec 2. Based on the criminal complaint & FIR, the Prof is placed under suspension with immediate effect: Hyderabad University pic.twitter.com/Ngfs0iYaPA
— ANI (@ANI) December 3, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?