उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग (Radhasoami Satsang Sabha Dayalbagh) द्वारा कथित रूप से घेरी गई सरकारी ज़मीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही से भड़के सत्संगी और पुलिस टीम आमने-सामने आ गई। इस दौरान अवैध कब्जा हटा रही पुलिस टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने बच्चों को आगे करके अपना सुरक्षा कवच बनाया और पीछे से पुलिस टीम पर पत्थर और लाठी-डंडे बरसाते रहे। इससे वहां पर दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाकर भागने लगे। पुलिस हो या कवरेज कर रहे पत्रकार। सत्संगियों ने सभी पर लाठियां बरसाईं। जंग का मौदान बन चुका दयालबाग के इस क्षेत्र में पत्रकार व पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्संगी बुरी तरह से पुलिस टीम पर टूट पड़े।
इस बार सत्संगी पुलिस के सामने लाठियां लेकर खड़े हो गए। सबसे आगे महिलाएं थीं। उनके साथ बच्चे भी थे। इसके पीछे महिलाएं लाठियों का प्रदर्शन कर रही थीं। पुलिस उन्हें हटने के लिए बोल रही थी। तभी सत्संगियों की ओर से पथराव शुरू हो गया। लाठियों में कटीले तार लगाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने बल प्रयोग करके सत्संगियों को पीटना शुरू कर दिया। दौड़ा दौड़ाकर सत्संगी पीटे गए।
बच्चों को चोट न आए इसलिए धैर्य धारण किए हुए पुलिस के कई जवान घायल हो गए। सत्संगियों के हमले में एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग करके सत्संगियों को पीछे खदेड़ा। सत्संगियों की भीड़ इस कदर टूटी की पुलिस के पसीने छूट गए। सत्संगियों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों के पैर उखड़ गए।
सत्संगियों ने जिस तरह से पुलिस पर हमला बोला और भारी पड़े। वह प्रशिक्षित हमलावरों से कम नहीं दिख रहे थे। कई लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। तो कई लाठियां भांज रहे थे। लाठी और पत्थर लगने के बाद पुलिसकर्मी घायल हुए तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। वह सत्संगियों द्वारा 24 घंटे में जमीन के कागज तहसील में दिखाने की बात कहकर वापस लौट गई।
बताते चलें कि शनिवार को प्रशासन ने सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे में बुलडोजर चलाकर छह गेट ध्वस्त कर दिए। दिन में प्रशासन ने कार्रवाई की और रात में फिर से पहुंचे सत्संगियों ने डीइआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने टेनरी वाले रास्ते पर गेट लगाकर वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज एक सप्ताह में राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ 3 एफआईआर हुई हैं। वहीं राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग (Radhasoami Satsang Sabha Dayalbagh) के अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष के खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की सिफारिश तहसील से की जा चुकी है। शनिवार को दर्ज कराई गई एफआईआर में भी सत्संग सभा के कार्यों को भूमाफिया प्रकृति का बताया गया है।राजस्व विभाग की मांग पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में @DCPCityAgra की बाइट। pic.twitter.com/h7jCB0m4D4
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 24, 2023
https://twitter.com/i/status/1706001216168493478
#uttarpradesh
आगरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाईदयालबाग में राधास्वामी सत्संगियों के अवैध निर्माण हटाने को लेकर तनातनी जारी. मीडियाकर्मियों को पीटा गया.@Uppolice #Agra #visionbharat pic.twitter.com/mz6xrrMfZK
— Vision Bharat (@visionbharat00) September 24, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?

कहने को सत्संगी और काम आतंकियों वाले ।जितने भी मठ होते हैं mostly व्यभिचार और आतंकवाद के गड होते हैं ।धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करते हैं ।