झारखंड राज्यसभा चुनाव ( Jharkhand Rajya Sabha polls ) में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। के अनुसार यह परिणाम कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
मतगणना से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 30 वोट प्राप्त हुए, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। वहीं झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम भी राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। इस तरह राज्यसभा की दो सीटों में एक सीट झामुमो और दूसरी सीट एनडीए के खाते में गई।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड राज्यसभा चुनाव ( Jharkhand Rajya Sabha polls ) में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 19 वोट मिले। निशिकांत दुबे ने इसे महागठबंधन की बड़ी राजनीतिक हार बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ने विपक्ष की एकजुटता के दावों की पोल खोल दी है।
राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के दो और बीजेपी के एक वोट के रद्द होने के साथ-साथ राजद और भाकपा माले के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव परिणाम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव( Jharkhand Rajya Sabha polls ) में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज करने वाले एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने अपनी जीत पर झारखंड की जनता, विधायकों और भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। परिमल नाथवानी ने कहा, “मैं झारखंड की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं। विशेष रूप से उन सभी विधायकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं भारतीय जनता पार्टी का भी आभारी हूं, जिसने मुझे राज्यसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया और पूरे चुनाव में मेरा सहयोग किया।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड भाजपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करता हूं। जिन लोगों ने मुझे समर्थन दिया और वोट किया, उनका मैं विशेष रूप से आभारी हूं।”
परिमल नाथवानी ने कहा कि वह आगे भी झारखंड के विकास और राज्य के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। मतों को लेकर उन्होंने बताया, “मुझे कुल 30 वोट मिले थे, जिनमें से 28 वोट वैध घोषित किए गए। दो वोट तकनीकी कारणों से रद्द हो गए। इसके बावजूद मुझे पर्याप्त समर्थन मिला और मैं सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने कहा कि राज्यसभा में झारखंड की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी और वे राज्य के विकास, उद्योग, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
Rajasthan:जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत