जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति से दुखी होकर विवाहिता अनुराधा ने अपने पीहर अजमेर ( Ajmer ) में फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली। अनुराधा ने छह पेज के सुसाइड नोट में अपना दर्द भी लिखा है । सुसाइड नोट में अनुराधा ने लिखा- ‘पापा अब आपको मेरी वजह से किसी के सामने नहीं झुकना होगा। इसलिए इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं।
अपनी दो साल की बेटी को मारने की मैं हिम्मत नहीं जुटा पाई। आप इसका ख्याल रखना।’ अनुराधा की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका पति जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अनुराधा ने पति पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बेबफाई सहित ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
अजमेर ( Ajmer ) में वैशालीनगर के शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले मधुसूदन सोमानी की बेटी अनुराधा (31) ने शनिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर पर माता-पिता व भाई नहीं था, केवल दो साल की बेटी अनन्या थी। परिवार घर पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को सूचना दी। भाई सर्वेश्वर सोमानी ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी। सीओ (नॉर्थ) छवि शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना कर सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
अजमेर ( Ajmer ) में शनिवार रात को अनुराधा अपनी दो साल की बच्ची अनन्या के साथ घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता ससुराल में चल रही परेशानी को सुलझाने के लिए समाज के लोगों से मिलने गए थे। परिजन घर पहुंचे तो अनुराधा फंदे पर लटकी हुई थी।
अनुराधा के परिवारवालों के मुताबिक शादी के बाद पति अनिरुद्ध उसे ससुराल छोड़कर जर्मनी चला गया। दोनों सिर्फ 6 महीने साथ रहे। ससुर गोविन्द लाल मालपानी, सास सरोज और देवर आदित्य उसको शारीरिक व मानसिक यातनाएं देते रहे। उसने पति को जर्मनी बुलाने की बात कही तो वीजा का बहाना बनाकर टाल दिया। वह जैसे-तैसे जर्मनी पहुंची तो प्रेग्नेंट हो गई।
जांच कराने पर पता चला कि उसके पेटे में जुड़वा बच्चे थे। एक बच्चे में प्रॉब्लम आई तो जबर्दस्ती अबॉर्शन करवा दिया। जांच में पता चला कि दूसरा बेबी बेटी है तो ससुराल वाले उसका भी अबॉर्शन कराने का दबाव बनाने लगे। पति ने उसे जर्मनी से ससुराल किशनगढ़ भेज दिया। जहां प्रेग्नेंसी के दौरान सास-ससुर व देवर ने प्रताड़ित किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?