केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने 50 लाख रुपये से अधिक के कथित रिश्वत मामले में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। इसस पहले सीबीआई ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के परिसरों से तलाशी के दौरान लगभग 1.29 करोड़ रुपये नकद, 1.3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुए थे। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कथित रिश्वत का मामला महारत्न कंपनी गेल (GAIL) द्वारा विपणन किए जाने वाले पेट्रो केमिकल उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट देने से संबंधित है। सीबीआई ने शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस रंगनाथन के कार्यालय और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनके आवास सहित करीब आठ स्थानों पर छापे मारे।
सीबीआई की एफआईआर में रंगनाथन के अलावा पवन गौर, राजेश कुमार, एन. रामकृष्णन नायर, यूनाइटेड पॉलिमर इंडस्ट्रीज के सौरभ गुप्ता, बंसल एजेंसी के आदित्य बंसल और अन्य लोग शामिल हैं।
CBI arrests Director (Marketing), Gas Authority of India, Delhi & 5 others in an alleged bribery case. About Rs 1.29 crores cash, gold jewellery worth Rs 1.3 crores & other valuables recovered during searches from the premises of the accused; Accused to be produced before court
— ANI (@ANI) January 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?