उत्तराखंड ( Uttarakhand) विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी में नया घमासान मच गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात को राज्य मंत्री हरक सिंह रावत( Harak Singh Rawat )को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। हरक सिंह पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
जानकारी सामने आ रही है कि धामी ने यह कड़ा कदम हरक सिंह( Harak Singh Rawat ) के कांग्रेस नेताओं से मिलने और पार्टी में शामिल होने की गतिविधियों के मद्देनजर उठाया है।
कुछ दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में इस्तीफा देने के बाद मना लिए गए वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत ( Harak Singh Rawat )रविवार को अचानक भाजपा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिए गए। सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है और इसकी जानकारी राज्यपाल को भी भेज दी है।
सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह अपने परिवार के लिए विधानसभा चुनावों में तीन सीटों पर अपने रिश्तेदारों व खुद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले पर ही अड़ी थी। हरक सिंह इसके खिलाफ राज्य में टिकट वितरण के लिए चल रही मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए। इसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि एक मीडिया चैनल से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें अभी तक पार्टी की तरफ से अपनी बर्खास्तगी की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों ने यह भी कहा है कि हरक सिंह रावत सोमवार को कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने भी कहा है कि सोमवार को हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के 2 से 3 मौजूदा विधायक भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami dismisses State Minister Harak Singh Rawat from the Cabinet: CMO
Rawat, a BJP MLA, has been expelled from the party for a term of 6 years
(File Pic) pic.twitter.com/rZ3XsxpZ7J
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?