प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने सोमवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से आयोजित दावोस(Davos )समिट को संबोधित किया। इसमें पीएम ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए भारत की तरफ से दुनिया को दी जा रही मदद के बारे में बताया। मोदी ने भारत के वन अर्थ, वन हेल्थ (One Earth, One Health) मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के इस समय में हमने देखा है कि कैसे भारत अपने विजन पर चलते हुए अनेकों देशों को जरूरी दवाइयां, वैक्सीन देकर करोड़ों जीवन बचा रहा है।
पीएम ने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, “आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा दवाइयों का निर्माता है। एक तरह से भारत दुनिया के लिए दवा है। भारत जैसी मजबूत डेमोक्रेसी ने पूरे विश्व को एक खूबसूरत उपहार दिया है, एक उम्मीद का गुलदस्ता दिया है। इस गुलदस्ते में है, हम भारतीयों का डेमोक्रेसी पर अटूट विश्वास। इस गुलदस्ते में है 21वीं सदी का सशक्तीकरण करने वाली तकनीक। इस गुलदस्ते में है, हम भारतीयों का मिजाज, हम भारतीयों की प्रतिभा।”
दावोस (Davos )एजेंडा समिट के दौरान संबोधन में मोदी ने भारत के आगे के नजरिए को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “आज भारत वर्तमान के साथ ही अगले 25 वर्षों के लक्ष्य को लेकर नीतियां बना रहा है, निर्णय ले रहा है। इस कालखंड में भारत ने उच्च विकास के, कल्याण से जुड़े लक्ष्य रखे गए हैं। विकास का ये कालखंड हरित भी होगा, स्वच्छ भी होगा, टिकाऊ भी होगा, भरोसेमंद भी होगा।
मोदी ने अर्थव्यवस्था के लक्ष्यों पर कहा, “हमें ये मानना होगा कि हमारी जीवनशैली भी जलवायु के लिए बड़ी चुनौती है। फेंक देने की संस्कृति और उपभोक्तावाद ने जलवायु चुनौतियों को और बड़ा और गंभीर बना दिया है। आज की जो टेक, मेक, यूज और डिस्पोज इकोनॉमी है, उसको तेज़ी से सर्कुलर इकोनॉमी (गोल अर्थव्यवस्था) की तरफ बढ़ाना बहुत ज़रूरी है।”
India is celebrating its 75th year of Independence and also the administration of 156 crore vaccine doses in the country. India has gifted the world a bouquet of hope: Prime Minister Narendra Modi at World Economic Forum’s Davos Agenda pic.twitter.com/ykgSefdLeN
— ANI (@ANI) January 17, 2022
Addressing the World Economic Forum’s #DavosAgenda. @wef https://t.co/SIjcQ741NB
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?