बिहार (Bihar ) की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर (Khan Sir) की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले में फरार चल रहे ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ।इस बीच घटना के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए पीरबहोर और कदमकुआं में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, खान सर (Khan Sir) की कोचिंग पर हुए बवाल के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान प्रिंस यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था।
बताया जा रहा है कि उसी गेस्ट हाउस में उसे गोली मारी गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई है। इधर, मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले में रौशन आनंद पहले से जेल में बंद हैं।
बताया जाता है कि प्रिंंस को गोली लगी है। पुलिस को भी यही सूचना मिली है। कोचिंग के छात्र भी गोली मारकर हत्या की बात कह रहे हैं। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली मारकर हत्या की गई है।पुलिस ने शक के आधार पर घटना के वक्त मौके पर मौजूद करीब 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असल वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।
कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और उसके बाद हुए हंगामे ने पटना में काफी चर्चा बटोरी थी। अब प्रिंस यादव की हत्या के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल में हुई हत्या की परिस्थितियों, वहां उसकी मौजूदगी और संपर्कों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।बता दें कि 2 जून की रात हुए बवाल के मामले में रौशन आनंद एवं उनके दो सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को भी आरोपित किया गया है। दो गार्ड भी जेल में हैं।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी