Tuesday, June 23, 2026

Elections, Kerala, News, Politics

Kerala:केरल में भाजपा की बड़ी जीत, वीवी राजेश बने तिरुवनंतपुरम के मेयर, 45 साल पुराना लेफ्ट का किला ढहा

VV Rajesh elected as first BJP mayor in Kerala

  ) में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया है। तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) नगर निगम में शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था।वी.वी. राजेश दो बार पार्षद, राज्य सचिव, पूर्व युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष और पूर्व भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा की रणनीति पूरी तरह सफल साबित हुई और पार्टी ने इतिहास रच दिया।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया।

केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ सामने आया है। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) नगर निगम में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के राज्य सचिव और कोडुंगनूर वार्ड से पार्षद वीवी राजेश को शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम का मेयर चुना गया। इस जीत के साथ ही भाजपा ने न सिर्फ राजधानी नगर निगम में अपनी एंट्री दर्ज कराई, बल्कि सीपीआईएम के 45 साल पुराने शासन का भी अंत कर दिया।

भाजपा ने गुरुवार को ही वीवी राजेश को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया था। साथ ही करुमम वार्ड से पार्षद जीएस आशानाथ को पार्टी की ओर से उप-महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया।आशा नाथ जी.एस. तिरुवनंतपुरम में तीन बार भाजपा पार्षद रह चुकी हैं।

आशा नाथ दलित समुदाय से संबंध रखती हैं। उन्होंने 2021 में चिरायिनकीझु से विधानसभा चुनाव लड़ा और पार्टी के वोट शेयर में 7% की वृद्धि की। वे सोशल मीडिया पर पार्टी का एक लोकप्रिय और मुखर चेहरा हैं, जिनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 1.8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की सलाहकार समिति की सदस्य भी हैं।

दरअसल, 2025 के केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्यभर में शानदार प्रदर्शन किया था। 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच हुए इन चुनावों में यूडीएफ ने अधिकांश नगर निकायों, पंचायतों और ब्लॉक पंचायतों में जीत दर्ज की। इसके बावजूद तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)नगर निगम में राजनीतिक तस्वीर बिल्कुल अलग रही। यहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सत्ता हासिल कर ली।

तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) नगर निगम के 101 वार्डों में से एनडीए ने 50 वार्डों में जीत दर्ज की और सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा। यही वजह रही कि भाजपा को निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलते ही मेयर पद हासिल करने में सफलता मिली। इस जीत के साथ ही सीपीआईएम का राजधानी नगर निगम पर 45 साल से चला आ रहा दबदबा खत्म हो गया।

तिरुवनंतपुरम, कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में राजधानी नगर निगम में भाजपा की यह जीत सिर्फ स्थानीय निकाय तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसके सियासी मायने राज्य की राजनीति में भी तलाशे जा रहे हैं। खासकर तब, जब केरल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इस जीत को केरल में “एक नए अध्याय की शुरुआत” के तौर पर देख रही है और इसे राज्य में अपनी बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत बता रही है।

बीजेपी ने जिन वी.वी. राजेश को तिरुवनंतपुरम के मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है वह केरल बीजेपी का सक्रिय चेहरा हैं। करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से वह सक्रिय राजनीति में हैं और बीजेपी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए राजनीति में प्रवेश किया और बीजेपी तिरुवनंतपुरम के जिला अध्यक्ष बने। वह एक वकील और 2021 के विधानसभा चुनावों में  उन्होंने तिरुवनंतपुरम की वट्टियूरकावु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। पूर्व डीजीपी श्रीलेखा और वी.वी. राजेश के बीच मेयर पद के लिए मुकाबला माना जा रहा था लेकिन बीजेपी के कुछ पार्षदों ने श्रीलेखा का विरोध किया था। इसके बाद वी.वी. राजेश के नाम पर मुहर लगी। अपने नाम की घोषणा होने के बाद वी.वी. राजेश ने कहा कि वह सभी 101 वार्डों में विकास कार्य करेंगे।

वीवी राजेश को तिरुवनंतपुरम का मेयर चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels