उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) जिले में बेहट में शाकंभरी रोड पर धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने मोड़ पर पेड़ से कार टकरा गई। इसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से तीन की पहचान की जा चुकी है, जबकि एक की पहचान करने में पुलिस लगी है।
सहारनपुर( Saharanpur ) में शाकंभरी देवी रूट पर शनिवार शाम 5 बजे बड़ा हादसा हुआ। 120Km प्रति घंटे की रफ्तार पर स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। 13 फीट की लंबी कार पिचक कर 8 फीट की रह गई।
हादसे में 2 भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग शाकंभरी देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार के एयर बैग नहीं खुले, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में बैठे लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
हादसा होने के बाद फतेहपुर गांव के लोग हाईवे पर जुट गए। उन्होंने शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस हादसे की सटीक वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। हादसा बेहट थाना क्षेत्र में हुआ है।मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिसने भी यह हादसा देखा, वह सिहर उठा। कार चकनाचूर हो चुकी थी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजय, डॉ. मनीष निवासी तिडफवा थाना चिलकाना, जितेंद्र निवासी महमूदपुर तिवाई थाना गागलहेड़ी की मौत हो गई। चौथे मृत व्यक्ति की जेब से रामू हलवाई लिखी पर्ची मिली है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने मरने वालों की शिनाख्त उनके कपड़ों की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन से की। इसके बाद उनके घरवालों को हादसे की सूचना दी गई। खबर मिलते ही घरवाले और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे नहीं हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत