यूपी के आगरा ( Agra ) स्थित बासौनी के झरनापुरा गांव निवासी नौ साल के अजय राज( Ajay Raj ) को उनकी बहादुरी के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह देखकर उनके पिता की आंखें गर्व से भर आईं। अजय राज ने 25 जुलाई को मगरमच्छ से अपने पिता वीरभान सिंह की जान बचाई थी।
पिता वीरभान सिंह ने बताया कि बेटे की वजह से नया जीवन मिला। उसकी बहादुरी को मिले सम्मान से पूरा परिवार अभिभूत है। समाजसेवी सुखदेव वर्मा वीरभान सिंह और अजय राज को नई दिल्ली लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि समाज में अजय राज ने साहस और धैर्य की बड़ी लकीर खींची है। वह बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
25 जुलाई को मगरमच्छ ने वीरभान सिंह पर हमला किया था। उनके पैर को जबड़े में जकड़कर चंबल नदी के गहरे पानी में खींच कर ले जा रहा था। उस समय अजय राज( Ajay Raj ) ने मगरमच्छ के सिर पर डंडे से तब तक प्रहार किए थे, जब तक उसने वीरभाल का पैर नहीं छोड़ दिया था। इतना ही नहीं अजय राज घायल पिता को सहारा देकर नदी के बाहर तक लाया था। यह हादसा तब हुआ था जब वह अपने पिता के साथ चंबल के बीहड़ में बकरी चराने गया था। नदी में बकरियां पानी पी रही थीं। वीरभार नदी से पानी भरने लगे तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया था।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। अजय राज से प्रधानमंत्री ने पूछा कि कौन सी क्लास में पढ़ते हो, अजय राज( Ajay Raj ) ने जवाब दिया चौथी क्लास में। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ना। इसके बाद पीएम ने मगरमच्छ के हमले के दौरान पिता की जान बचाने की कहानी पूछी। अजय राज ने बताया कि नदी से पानी भरते समय मगरमच्छ ने पिता पर हमला कर दिया था। उनकी जान बचाने के लिए मगरमच्छ के सिर पर 10-15 लाठी मारी, तब उसने पैर छोड़ा और पापा की जान बच सकी। कहानी सुनकर प्रधानमंत्री ने अजय राज की पीठ थपथपाई। अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चॉकलेट और बिस्कुट खिलाए। यह मुलाकात जिंदगीभर अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
आगरा के बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अजय राज का पुरस्कार लेते वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पिता के प्राणों की रक्षा कर समूची बाह भूमि एवं प्रदेश का अजय राज ने गर्व से मस्तक ऊंचा किया है।
आगरा में नौ साल का ‘वीर’ अजय राज, पिता के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया था बहादुरी के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मान


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?