उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा ( Agra ) के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला हवेली में रविवार देर रात कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लोहे की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव को थाने के सामने रख कर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
नगला हवेली निवासी जैकी बघेल वाहन चालक था। घर वालों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राकेश के घर में कुत्ता है। वो उसे बांधकर नहीं रखता। आरोप है कि 15 दिन पहले कुत्ते ने जैकी को काट लिया था। इसको लेकर जैकी का राकेश से विवाद हुआ था।
रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे जैकी घर आ रहा था । तभी कुत्ता जैकी को काटने दौड़ा। इसको लेकर जैकी और राकेश के बीच में विवाद हुआ। राकेश ने अंशू बॉक्सर के साथ मिलकर जैकी पर पत्थर और सरिया से हमला बोल दिया। जैकी के सिर में गंभीर चोट आईं। दोनों आरोपी उसे मरणासन्न छोड़कर भाग गए। परिजन जैकी को पहले निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे आगरा ( Agra ) के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत होने पर परिजन थाने पर शव लेकर पहुंच गया। थाने के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों ने का आरोप है कि पुलिस का रवैया बहुत खराब था। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को मुकदमे का डर दिखाकर धमकाया। कहा कि अगर, शव लेकर नहीं जाएंगे तो मुकदमा दर्ज करेंगे। महिलाओं को भी गाड़ी में बैठा लिया था। आगरा ( Agra ) डीसीपी सिटी सूरज राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
न्यू आगरा क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य विवाद में युवक को अस्पताल भर्ती कराने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने व तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर,अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन करते हुए,3 आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही वैधानिक कार्यवाही से संबंधित @DCPCityAgra बाइट pic.twitter.com/hf1g73AWTp
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) March 31, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत