उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे में ताला लगाकर काम पर चला गया। फिर रात में घर आकर लाशों के साथ ही सो गया। ऐसा उसने दो दिनों तक किया।
रविवार को कमरे से बदबू आने पर पड़ोस के लोगों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह, एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला तोड़ा, तो देखा कि जमीन पर एक महिला, बोरी में एक बच्ची और बच्चे का शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। वह बलरामपुर के रतनपुर का रहने वाला है। मामला लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र का है।
सरवन नगर में अमृत लाल गौतम का मकान है। इसमें करीब 15 दिन पहले रामलगन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी ज्योति, 6 साल की बेटी पायल और साढ़े तीन साल के बेटे आनंद के साथ रहने आया था। रविवार को मकान से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने अमृत लाल को सूचना दी। जिसके बाद वह मकान में पहुंचे और देखा कि कमरे में ताला लगा हुआ है। उसी के अंदर से बदबू आ रही है। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मकान मालिक से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन निकाली, तो रामलगन की लोकेशन सोहरामऊ में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पति रामलगन पीओपी का काम करता है। पुलिस पूछताछ में रामलगन ने बताया कि उसने 29 मार्च की सुबह घटना को अंजाम दिया था। उसने पहले पत्नी ज्योति को दुपट्टे से गला कस कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दोनों बच्चों का गला दबाकर मार दिया और बोरी में भर दिया।
रामलगन को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। वह कानपुर रोड के गौरी में भी कमरा लेकर किराए पर रहता था। बच्चों की हत्या करने को लेकर उसने बताया कि पत्नी को मारने की बात वे लोग किसी को बता सकते थे। इसलिए दोनों बच्चो को भी मार दिया।
इतना ही नहीं, मार अगले दिन सुबह पर काम करने चला गया। रात को वापस आकर उसी कमरे में सो गया। वह तीनों के शव को वह ठिकाने लगाने की सोच रहा था, लेकिन मकान के आस-पास चहलकदमी होने की वजह से वह ठिकाने नहीं लगा सका। माखन रविवार सुबह भी काम पर गया था।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस ने बताया कि आरोपी रामलगन करीब 7 साल पहले मुंबई में ज्योति से मिला था। इसके बाद दोनों वहीं साथ रहने लगे। इसके बाद करीब 4 साल से ये लोग लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गौरी बाजार में किराए पर रह रहे थे। रामलगन ने बताया कि उसके और ज्योति के घरवालों की मौत हो चुकी है। आरोपी रामलगन 4 भाई थे और उन चारों की भी मौत हो चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?