उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा ( Agra ) के विजय नगर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर सुल्तानगंज में सोमवार की दोपहर चार बदमाशों ने घर में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता (64) की पीटकर हत्या और लूटपाट की। कारोबारी की फर्म के नौकर ने तीन साथियों के साथ वारदात की। पत्नी लता गुप्ता के विरोध करने पर उन्हें लहूलुहान कर नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर लोगों ने भागते बदमाशों का पीछा किया। मगर, वो बाइक से चौकी के सामने से बेखौफ निकल गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।
आगरा ( Agra ) के सुल्तानगंज निवासी दिलीप गुप्ता की रावतपाड़ा में एलडीआर नाम से फर्म है। मुख्य मार्ग से 50 मीटर अंदर तीन मंजिला मकान है। बेसमेंट में गोदाम है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। दोपहर में 2 बजे घर में दिलीप और पत्नी लता गुप्ता मौजूद थीं। छोटा बेटा रजत दुकान, सुमित बाजार गया था।
दोपहर में उनका नौकर लोकेश घर आया। दिलीप से दरवाजा खुलवाया। नौकर के अंदर आते ही तीन बदमाश और आ गए। दिलीप को पीटते हुए गोदाम में ले गए। रस्सी और कपड़े से हाथ-पैर बांध दिए। पत्नी लता ने पुलिस को बताया कि लोकेश दूसरी मंजिल पर उनके पास आया।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में @CPAgra_ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में जाकर घायल महिला का कुशलक्षेम जाना तथा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। pic.twitter.com/IfMYcoCavT
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) April 1, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस