उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चित्रकूट ( Chitrakoot) जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने तीर्थयात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है।
हादसा चित्रकूट ( Chitrakoot) जिले में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है। बताते हैं कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे। आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चित्रकूट ( Chitrakoot) में डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है, पुलिस ने अभी तक तीन लोगों की शिनाख्त कर ली है।इनमें कन्नौज निवासी अखिलेश व अनिरुद्ध और हमीरपुर निवासी निधि शामिल हैं। फिलहाल, अभी दो और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/7ZggmhYJS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?