उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में बस पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाराबंकी–फतेहपुर मार्ग पर हुआ है। यहां मंगलवार सूरत गंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से बच्चे पिकनिक मनाने गए थे।बताया जा रहा है कि लखनऊ चिड़ियाघर से वापस आते वक्त यह हादसा हुआ है।
बाराबंकी (Barabanki) जिले में शाम करीब 5: 30 लखनऊ चिड़ियाघर से पिकनिक मना कर लौट रही तेज रफ्तार बच्चों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई और हाइवे किनारे जा पलटी।
इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक बच्चे जख्मी हो गए हैं। जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का चालक स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा।
तेज रफ्तार बस लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। जिन बच्चों के मौत की बात कही जा रही है उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हरक्का कंपोजिट स्कूल के टीचर ने बताया कि वह सभी बच्चों को लेकर शैक्षणिक टूर पर लखनऊ गए हुए थे. यहां पर बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने के बाद सभी लौट रहे थे, इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में इस दौरान करीब 40 बच्चे सवार थे और 5 टीचर्स भी मौजूद थे। फिलहाल घायलों को बाराबंकी (Barabanki) जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
#WATCH | Barabanki, Uttar Pradesh: A school bus met with an accident near Deva police station area.
Barabanki ASP CN Sinha says, “Today, around 6 pm, a school bus carrying students and teachers was returning from an educational trip from Lucknow. On Dewa-Fatehpur Road, a bike… pic.twitter.com/obwIBYKI3N
— ANI (@ANI) April 2, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?