नीट पेपर लीक विवाद को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की। पहले अधिकारियों ने नेताओं से धरना खत्म कर वहां से हटने की अपील की, लेकिन प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सभी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया। यहां से करीब 3 घंटे बाद रात 9.45 बजे सभी को रिहा कर दिया गया। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था।
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बाद में हिरासत में ले लिया।
इन सबके बीच एक ऐसा नजारा सामने आया जो मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जाने लगे तो वो जमीन पर लेट गए और अपना विरोध जारी रखा। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी देते रहे। इस बीच उन्हें कहा कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो गया।
दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विपक्षी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए हैं। यहीं पर लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ नेताओं को हिरासत में लेने के बाद थोड़ी देर पहले लाया गया था।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं से बातचीत के लिए उन्हें तथा केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को भेजा गया था। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने पहले संसद में NEET और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराने की शर्त पर धरना समाप्त करने की बात कही। सरकार की ओर से चर्चा के लिए सहमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग रखी। जितेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि सरकार NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी ने बाद में अपनी मांग बदल दी।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार,स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर देवेश श्रीवास्तव ने सभी स्पेशल कमिश्नर के साथ नई दिल्ली डीसीपी ऑफिस में मीटिंग की। राहुल गांधी,प्रियंका गांधी समेत सभी नेताओं को अब से कुछ देर में दिल्ली पुलिस कागज़ी कार्रवाई के बाद छोड़ देगी। फिलहाल पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार मीटिंग से निकल गए है।बाकी स्पेशल कमिश्नर अभी मीटिंग में है। कांग्रेस के सभी नेताओं को 65 दिल्ली पुलिस एक्ट (65 DP Act) में बुक किया गया है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त