मेरठ में पुलिस लाइन में ‘यूपी पुलिस (UP police ) के सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह सब इंस्पेक्टर(Sub-inspector Indrajit Singh )ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंद्रजीत सिंह सहारनपुर में नगर कोतवाली थाने की सराय गंज पुलिस चौकी के प्रभारी थे।
मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के थाना बाजपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी सब इंस्पेक्टर(Sub-inspector ) इंद्रजीत सिंह का परिवार मेरठ में पुलिस लाइन में रह रहा था। इनकी तैनाती सहारनपुर में चल रही थी। बुधवार को इंद्रजीत तीन दिन की छुट्टी लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि रात को परिवार के लोग सो रहे थे। वहीं, इंद्रजीत के कमरे से तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे इंद्रजीत ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। काफी देर बाद पत्नी नवनीत कौर ने कमरे के दो दरवाजों पर हाथ मारकर आवाज दी। इनके न खुलने पर तीसरे दरवाजे से देखा तो इंद्रजीत लहूलुहान हालत में पड़े थे।
जिस कमरे में सब इंस्पेक्टर(Sub-inspector )ने खुद को गोली मारी, वहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। गद्दे, पलंग पर भी खून लगा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पूरे कमरे की जांच की। बताया जा रहा है कि दरोगा ने कमरा बंद करके खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।
इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उन्हें गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शाम को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक घरेलू कलह की स्थिति सामने आई है। सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।
इंद्रजीत के परिवार में पत्नी के अलावा, 19 साल की बेटी और 14 साल का बेटा है। बेटी देहरादून में रहकर नीट की पढाई कर रही है। जबकि बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। दरोगा को परिवार की एक शादी में जाना था। इसलिए वह देहरादून से बेटी को लेकर आए थे।
#Meerut : दारोगा ने खुद को गोली मारकर दी जान
सहारनपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी
छुट्टी पर मेरठ आए थे सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह
सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या
एसएसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया@meerutpolice @Uppolice pic.twitter.com/CdCOIcswZL
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) February 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?